{"_id":"5b1e8dfb4f1c1b214d8b5cc4","slug":"171528729083-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध तरीके से चल रही गन्ना जूस की रेहड़ी जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध तरीके से चल रही गन्ना जूस की रेहड़ी जब्त
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के बाहर काफी दिन से रेहड़ी लगाकर गन्ने का जूस बनाने का कारोबार चला रहे एक व्यक्ति पर नगर परिषद ने सोमवार को शिकंजा कसा। नगर परिषद के सफाई निरीक्षक अजय गर्ग की अगुवाई में नप कर्मियों ने रेहड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि गन्ने के जूस के कारोबार से स्कूल परिसर में मक्खियां भिनभिनाने लगी थीं। वहीं इस स्थान पर रेहड़ी लगाकर जूस बेचने की स्वीकृति भी नहीं ली गई है।
बता दें कि स्कूल परिसर के गेट के समीप ही पहले किसान मंडी चल रही थी। किसान सब्जी मंडी के कारण स्कूल परिसर में गंदगी का माहौल बन गया था। इसके बाद किसान सब्जी मंडी को भी यहां से कच्चा टैंक के समीप शिफ्ट कर दिया। काफी समय से यह स्थान खाली पड़ा था तो एक व्यक्ति ने यहां पर गन्ने का जूस बेचने का कारोबार शुरू कर दिया। इसको लेकर नगर परिषद ने कार्रवाई अमल में लाई।
उधर, नप के सफाई निरीक्षक अजय गर्ग ने बताया कि कुछ लोगों की शिकायत के बाद गन्ना जूस की रेहड़ी को यहां से हटा दिया है। इस स्थान पर जूस आदि बेचने की स्वीकृति नहीं दी गई है। वहीं जूस आदि बेचने से स्कूल परिसर के बाहर मक्खियां पनपने और गंदगी का आलम बना हुआ था। उन्होंने बताया कि गन्ना जूस बनाने वाली मशीन को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।