फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पानी लेने गए 55 वर्षीय बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा, मौत

पानी लेने गए 55 वर्षीय बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा, मौत

Sun, 29 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पानी लेने गए 55 वर्षीय बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा, मौत
नौहराधार (सिरमौर)।
विज्ञापन

जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल के नौहराधार में पानी लेने गए एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से रास्ते में ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नौहराधार क्षेत्र की गवाही पंचायत के निहोग गांव में पेयजल किल्लत के चलते 55 वर्षीय केवलराम रविवार सुबह पानी लेने गया था। पानी लेकर वापस आते वक्त केवलराम चढ़ाई-चढ़ते समय अचानक गिर गया।

बताया जा रहा है कि हृदय गति रुकने की वजह से उसकी मौत हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए गवाही पंचायत के प्रधान रोहित ने बताया कि क्षेत्र में पानी की किल्लत चल रही है। इसको लेकर केवलराम चश्मे से पीने का पानी लेने गया था। इसी बीच वह गिर गया और हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि निहोग क्षेत्र में गर्मियों के समय भारी पेयजल किल्लत बनी रहती है। लिहाजा, ग्रामीण गांव से दूर स्थित पानी के स्रोतों से अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed