फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पुलिस ने 3 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा आरोपी

पुलिस ने 3 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा आरोपी

Sat, 27 Jan 2018 08:16 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 3 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा आरोपी

विज्ञापन
पुलिस ने 3 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा आरोपी
सिरमौर और शाहबाद पुलिस के ज्वाइंट आपरेशन में धरा तस्कर
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
एसआईयू सिरमौर व शाहबाद पुलिस ने 3 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की है। शाहबाद अदालत से आरोपी को जमानत मिलने के बाद सिरमौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी सिरमौर पुलिस ने 16 जनवरी को स्मैक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है लेकिन सिरमौर पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी थी कि स्मैक असल में कहां से सिरमौर जिले में पहुंच रही है। इसके बाद एसआईयू ने मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इसमें शाहबाद पुलिस का भी सहयोग लिया गया।
23 जनवरी को एसआईयू सिरमौर व शाहबाद पुलिस के संयुक्त अभियान में आरोपी सुरेंद्र सिंह को 3 ग्राम स्मैक के साथ दबोच लिया। इस मामले में शाहबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 23 जनवरी को शाहबाद अदालत से जमानत मिलने के बाद आरोपी को एसआईयू टीम गिरफ्तार कर सिरमौर ले आई।
विज्ञापन

बता दें कि पांवटा साहिब के मेहतावाला में सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने इससे पहले दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। एसआईयू को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तराखंड से दो युवक स्मैक की तस्करी कर रहे हैं। लिहाजा, टीम ने मेहतावाला के समीप नाका लगाया। दो युवक उत्तराखंड की ओर से पांवटा आ रहे थे। शक होने पर टीम ने उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 138 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों की पहचान अंकित गुप्ता व विक्रम सिंह के रूप में हुई थी। उधर, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि एसआईयू सिरमौर व शाहबाद पुलिस की मदद से तीसरे आरोपी को भी दबोचने में पुलिस ने सफलता पाई है। उन्होंने बताया कि एसआईयू आरोपी को शाहबाद से गिरफ्तार कर लौटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed