{"_id":"5ccb1da0bdec22077a426e84","slug":"161556815264-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई की दुकान में चोरी, 68 हजार की नकदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मिठाई की दुकान में चोरी, 68 हजार की नकदी उड़ाई
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन के दिल्ली गेट स्थित एक मिठाई की दुकान से अज्ञात चोरों ने 68 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान के स्टोर का ताला तोड़ कर ग्राउंड फ्लोर तक पहुंचे। वहां से दुकान में रखे गल्ले से नकदी चोरी कर फरार हो गए। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में गल्ले से पैसे चुराते हुए चोर नजर आ रहे हैं। शातिरों ने मुंह को पूरी तरह ढका हुआ था। लिहाजा, शातिरों की पहचान करने में दिक्कत आ रही है। बहरहाल, पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को निर्मल सिंह अपनी मिठाई की दुकान बंद कर घर चला गया। वीरवार सुबह करीब 6 बजे दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि दुकान के अंदर गल्ले से हजारों की नकदी गायब थी। इस पर दुकान के मालिक ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का सहारा लिया, जिसमें दो व्यक्ति गल्ले से पैसे चुराते दिख रहे हैं। चोरों ने गल्ले से 68 हजार की राशि पर हाथ साफ किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद पहले चोरों ने दुकान की रेकी की होगी। उसके बाद वह दुकान के स्टोर का ताला तोड़कर दुकान के ग्राउंड फ्लोर में पहुंचे। जहां से वह सीसीटीवी फुटेज से बचते हुए गल्ले तक पहुंचे। दोनों चोरों ने अपने मुंह परने से ढके हुए थे। निर्मल सिंह की शिकायत पर नाहन पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। नाहन सदर पुलिस थाना के एसएचओ मानवेंद्र सिंह ने चोरी के मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज से भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। जल्द ही शातिरों को दबोच लिया जाएगा।