फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा अस्पताल में नलके चोरी करते धरा युवक

पांवटा अस्पताल में नलके चोरी करते धरा युवक

Thu, 14 Mar 2019 09:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
पांवटा अस्पताल में नलके चोरी करते धरा युवक
पांवटा अस्पताल में टोटियां चोरी करते धरा युवक
विज्ञापन

सुरक्षा कर्मियों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू कर तहकीकात
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में नलक ों की टोटियां चोरी करते एक आरोपी को दबोचा गया है। अस्पताल में टोटियों चोरी की वारदात पहले भी हो चुकी थी। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने चौकसी बढ़ा दी थी। चोरों पर सीसीटीवी के माध्यम से भी नजर रखी जा रही थी। वीरवार को टोटियां चोरी करते हुए आरोपी को मौके पर दबोच लिया गया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

सिविल अस्पताल पांवटा के प्रभारी डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि अस्पताल में नलकों की टोटियां चोरी होने की वारदात पहले भी हो चुकी थी। कुछ ही दिन पहले टॉप फ्लोर से करीब आठ नलकों की टोटियां चोरी हो गई थीं। इसके बाद अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने को कह दिया गया था। वीरवार को दिनदहाड़े एक संदिग्ध को दूसरी मंजिल की ओर जाते देखा गया। सुरक्षा कर्मियों ने उस पर कड़ी नजर रखी। आरोपी ने शौचालयों में घुस कर बेहद फुर्ती से करीब आधा दर्जन नलकों से टोटियां निकाल लीं। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने घेर कर आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पांवटा थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया। आरोपी ने अपना नाम कमलजीत सिंह (36) पुत्र धर्मपाल निवासी गांव खासुपर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) बताया। पिछले सप्ताह हुई टोटियां चोरी होने की वारदात में भी इसी आरोपी के हाथ की आशंका है। एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद अन्य चोरियों की वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed