फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   होटल में खाना खाने के दौरान झगड़ा, एक घायल

होटल में खाना खाने के दौरान झगड़ा, एक घायल

Sat, 20 Oct 2018 11:09 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
होटल में खाना खाने के दौरान झगड़ा, एक घायल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। स्थानीय एक निजी होटल में रात का खाना खाने के दौरान झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान बीचबचाव करने पहुंचे व्यक्ति के सिर पर किसी नुकीली चीज से वार कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल चंबा की चुराह तहसील के पट्टी गांव निवासी राजेश ठाकुर पुत्र कंवर लाल ने शिकायत दर्ज करवाई है। घायल राजेश ने बताया कि पिछली रात को रात को खाना खाने करने वह पांवटा के एक निजी होटल में गया था। होटल में सन्नी अपने 8-10 साथियों के साथ पहुंचा। होटल कर्मियों के साथ उनकी किसी बात को लेकर बहस हो गई जो अचानक झगड़े में बदल गई। राजेश ठाकुर ने कहा कि बीचबचाव करने का प्रयास किया। इस बीच आरोपी ने सिर पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। इस हमले से उसके सिर पर चोटें आई हैं। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल करवा लिया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed