फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चार दिन बाद मिला यमुना नदी में डूबे व्यक्ति का शव

चार दिन बाद मिला यमुना नदी में डूबे व्यक्ति का शव

Sun, 10 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
चार दिन बाद मिला यमुना नदी में डूबे व्यक्ति का शव

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
उत्तराखंड सीमा पर खोदरी माजरी में 4 दिन पहले यमुना नदी किनारे स्नान करने उतरे व्यक्ति का शव शनिवार को बरामद कर लिया है। तीन दिन एनडीआरएफ व लोकल गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई पता नहीं चल सका। रात को शव खोदरी माजरी घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूरी पर यमुना के किनारे देखा गया।
6 जुलाई 2017 को देर शाम उत्तराखंड निवासी विनोद कुमार शर्मा (47) पुत्र ज्ञान शर्मा अपने एक दूसरे साथी के साथ खोदरी माजरी के समीप यमुना नदी में नहाने उतरा था। इस बीच तेज बहाव में डूब गया। डूबे व्यक्ति के सर्च अभियान में एनडीआरएफ टीम व लोकल गोताखोरों ने 3 दिन काफी कोशिश की। सिंगपुरा चौकी प्रभारी चेतन चौहान, मुख्य आरक्षी दलीप तोमर, परिजन व ग्रामीणों की टीम 4 दिन से सर्च अभियान में जुटी रही। यमुना नदी में डूबे व्यक्ति का शव हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित खोदरी माजरी में घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों व पुलिस टीम ने नदी से शव बाहर निकाला। पांवटा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एसएचओ पांवटा देवानंद गुलेरिया ने शव मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--चार दिन बाद मिला यमुना नदी में डूबे व्यक्ति का शव
उत्तराखंड निवासी विनोद कुमार खोदरी माजरी के समीप डूबा था
घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर यमुना नदी किनारे मिला शव
...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed