फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कंडक्टर ने भगाई नाबालिग, गिरफ्तार

कंडक्टर ने भगाई नाबालिग, गिरफ्तार

Tue, 22 Aug 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
कंडक्टर ने भगाई नाबालिग, गिरफ्तार

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। 18 अगस्त से लापता चल रही गिरिपार के कमरऊ तहसील क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग का एचआरटीसी में कार्यरत एक कंडक्टर ने अपहरण कर लिया। बहला-फुसला कर वह नाबालिग को अपने साथ ले गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को पांवटा से गिरफ्तार किया है। वहीं लड़की के अदालत में बयान करवाए गए जिसके बाद उसे परिजनों को सौंपा गया।
कमरऊ तहसील क्षेत्र के निवासी एक दंपति का कहना है कि वह धौलाकुआं की एक इकाई में कार्यरत है। दंपति के पास 4 बेटियां व एक बेटा है। 15 वर्षीय एक बेटी रामपुर भारापुर स्कूल में पढ़ाई करती थी। दसवीं कक्षा में फेल होने के बाद वह घर पर ही रहती थी। 18 अगस्त को लड़की घर से गायब है। मजदूरी करने वाले दंपति ने अपने स्तर पर पहले रिश्तेदारों व उसकी सहेलियों से संपर्क किया। इसके बाद आसपास क्षेत्र में भी उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। अब परिजनों ने पुलिस थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

परिजनों ने एचआरटीसी के एक परिचालक पर लड़की को बहला फुसला कर अपहरण कर भगाने का आरोप लगाया है।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि धौलाकुआं में रहने वाले परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई है जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा-363 व 366 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ने आरोपी कंडक्टर और लड़की को पांवटा से बरामद किया है। लड़की के अदालत में बयान दर्ज कर दिए गए हैं। जबकि कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ अपहरण के अलावा भादंसं की धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---कंडक्टर ने भगाई नाबालिग, गिरफ्तार
दुराचार के साथ पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed