फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   देवदार की अवैध लकड़ी के साथ एक गिरफ्तार

देवदार की अवैध लकड़ी के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 25 Jun 2019 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
देवदार की अवैध लकड़ी के साथ एक गिरफ्तार
शिलाई (सिरमौर)। पुलिस ने शिलाई के समीप शिलाई-रोनहाट सड़क पर एक व्यक्ति से देवदार की अवैध लकड़ी बरामद की है। पुलिस ने गश्त के दौरान यह कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस ने लकड़ी से भरी गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक सुमित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिलाई पुलिस ने गश्त के दौरान एक बोलेरो कैंपर से देवदार के सात नग बरामद किए। सोमवार रात को पुलिस की टीम शिलाई बाजार के समीप रोनहाट सड़क पर गश्त पर थी। इस दौरान रोनहाट से शिलाई की ओर आ रही बोलेरो कैंपर (एचपी17डी 9643) को तलाशी के लिए रोका गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें देवदार के सात नग बरामद किए गए। शिलाई थाना प्रभारी मेहर चंद ने बताया कि चालक सुमित लकड़ी से संबंधित परमिट नहीं दिखा पाया। लिहाजा, पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 379 और वन अधिनियम की धारा 41, 42 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed