फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   FIR registered against those creating a ruckus at Gandhi Chowk.

Hamirpur (Himachal) News: गांधी चौक पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Wed, 14 Oct 2026 02:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 14 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। गांधी चौक में देर रात हुड़दंग मचाने और शोर-शराबा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का आकलन कर रही है। वीडियो के आधार पर हुड़दंग करने वालों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार रात कुछ युवकों ने गांधी चौक पर हुड़दंग मचाया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देर रात बाजार में ऐसी गतिविधियों से स्थानीय लोगों और आसपास रहने वाले परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान सुमित ठाकुर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कुछ युवक रात के समय गांधी चौक और बाजार में शोर-शराबा कर रहे हैं। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन से शिकायत कर रात के समय बाजार में गश्त बढ़ाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और लंबे समय से खराब पड़े कैमरों को जल्द ठीक करवाने की भी अपील की, ताकि ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
कोट
पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई होगी। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article