फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brother-in-law and sister-in-law died in the accident; commotion outside the police station over allegations of the driver being swapped.

Lucknow News: हादसे में हुई थी जीजा-साली की मौत, चालक बदलने का आरोप लगा थाने के बाहर हंगामा

Wed, 14 Oct 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law died in the accident; commotion outside the police station over allegations of the driver being swapped.
हादसे में हुई थी जीजा-साली की मौत, चालक बदलने का आरोप लगा थाने के बाहर हंगामा
आलमबाग। मवैया चौराहे के पास सोमवार को जेसीबी की टक्कर से हुई जीजा-साली की मौत के मामले में परिजनों ने चालक बदलने का आरोप लगाकर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे आलमबाग थाने के बाहर हंगामा किया। आरोप था कि हादसे के समय जेसीबी चला रहे वास्तविक चालक को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस दूसरे व्यक्ति को पकड़कर मामला रफादफा करने में जुटी है। पुलिस के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन दोनों शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग थाने के गेट के अंदर पहुंच गए और चालक बदलने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने उन्हें फुटेज दिखाकर चालक की पहचान कराई। इसके बाद परिजन जेसीबी चालक फतेहपुर जिले के ललौली निवासी देवेंद्र कुमार और जेसीबी मालिक मवैया निवासी ब्रजेंद्र कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चले गए।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला

सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पुरानी सरदारी खेड़ा निवासी मीट कारोबारी शफीकुल हसन (62) अपनी साली वसीम जहां उर्फ रानी (52) के साथ स्कूटर से लौट रहे थे। मवैया चौराहे के पास तेज रफ्तार जेसीबी की टक्कर से उनकी मौत हो गई थी। हादसे के बाद चालक जेसीबी छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed