फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sanjoli was traumatized after witnessing a suicide; she took her own life by hanging herself.

Kanpur News: खुदकुशी का मंजर देख सहम गई थी संजोली, फंदा लगा दी जान

Wed, 14 Oct 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Sanjoli was traumatized after witnessing a suicide; she took her own life by hanging herself.
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के संजीवनगर में 11 वर्षीय छात्रा ने मंगलवार सुबह घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, करीब 20 दिन पहले रास्ते में एक युवती को मकान की छत से सड़क पर गिरते देखने के बाद से वह परेशान रहने लगी थी। पढ़ाई में तेज संजोली ने स्कूल जाना छोड़ दिया था और गुमसुम रहती थी। कहती थी कि कोई उसे बुला रहा है। परिजन ने इलाज के साथ झाड़फूंक कराई, ननिहाल भेजा, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

संजीवनगर निवासी देव सिंह फतेहपुर के चौडगरा में सरकारी शिक्षक हैं। उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी गृहिणी हैं। बड़ा बेटा सचिन उरई में रहकर पढ़ाई कर रहा है, जबकि छोटा बेटा संगम पहली कक्षा में पढ़ता है। देव सिंह के मुताबिक, तीसरे नंबर की बेटी संजोली (11) ने करीब 20 दिन पहले स्कूल से लौटते समय एक मकान की छत से युवती को सड़क पर गिरते देखा था। बताया जा रहा है कि युवती ने छत से कूदकर खुदकुशी की थी। इसके बाद संजोली का व्यवहार बदल गया। परिजन ने उसे कांशीराम अस्पताल समेत कई चिकित्सकों को दिखाया और झाड़फूंक भी कराई। इसके बाद भीतरगांव स्थित मामा के घर भेज दिया। करीब 10 दिन वहां रहने के बाद वह दो-तीन दिन पहले ही मामा के साथ लौटी थी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह संजोली ने मां के साथ खाना बनाया। इसके बाद पिता ड्यूटी चले गए और मां छोटे बेटे को स्कूल छोड़ने गईं। इसी दौरान घर में अकेली संजोली ने साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। चकेरी इंस्पेक्टर अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजन नाबालिग का इलाज करा रहे थे। उसे मानसिक रूप से बीमार बताया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed