{"_id":"5d10dbb18ebc3e178d14ad96","slug":"15613858881-nahan-news130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर, एक पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 पर दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इससे एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे पांवटा से कालाअंब की ओर दवाइयां लेकर जा रहे एक ट्रक नंबर एचपी24ए-7998 की आमवाला के समीप अचानक ब्रेक फेल हो गई। इस दौरान कालाअंब की ओर से आ रहे कैंटर नंबर एचपी 71-1856 के साथ जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर चालक सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। ट्रक चालक कमलेश को भी मामूली चोटें आई हैं। उधर, मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि कालाअंब पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल चालक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।