फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दोगुना करने का झांसा देकर लूटे महिला के गहने

दोगुना करने का झांसा देकर लूटे महिला के गहने

Sat, 22 Jun 2019 10:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
दोगुना करने का झांसा देकर लूटे महिला के गहने
दोगुना करने का झांसा देकर उड़ा लिए महिला के गहने
विज्ञापन

दिल्ली की गाड़ी में सवार ठग सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद
शिकायत मिलने पर पांवटा पुलिस ने शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र में गहने दोगुना करने का झांसा देकर शातिर एक महिला के सारे गहने उड़ा ले गए। महिला को पहले गिरोह के सदस्यों ने रिक्शा पर शहर में घुमाया और फिर उसके गहने उड़ा कर फरार हो गए लेकिन, दिल्ली की नंबर वाली गाड़ी में सवार ठग सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि, महिला की शिकायत में ठगी के तरीके की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है।

शिकायतकर्ता पांवटा निवासी सुषमा गुप्ता पत्नी स्वर्गीय रमेश गुप्ता ने पांवटा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह विश्वकर्मा चौक पर अपने किसी काम से आई हुई थी। वहां एक महिला सहित तीन लोग उसे मिले। इस दौरान उन्होंने बातचीत शुरू कर दी। सीसीटीवी में कैद वारदात में एक महिला सहित दो युवक सुषमा के साथ दिख रहे हैं। महिला की शिकायत है कि उसके गले से बिना किसी छीना झपटी और विरोध के शातिर जेवरात निकाल ले गए। महिला का आरोप है कि उसे शातिरों ने सम्मोहित कर घटना को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता महिला की मानें तो उसे पहले शातिरों ने बातों में उलझाकर ई-रिक्शा में घुमाया गया और उसके बाद गहनों को दोगुना करने का लालच भी दिया। इसी बीच ठग महिला के गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस जांच टीम ने शिकायत मिलने पर दिल्ली कार के मालिक को ढूंढ निकाला है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं वाहन भी चोरी का तो नहीं था? उधर, एसएचओ पांवटा संजय शर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। कार का नंबर भी ट्रेस कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed