{"_id":"5d052c4a8ebc3e5fc1358987","slug":"15606200948-nahan-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ में कार से देसी शराब की भारी खेप बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
राजगढ़ में कार से देसी शराब की भारी खेप बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ के यशवंतनगर में स्थानीय पुलिस ने शनिवार को कार से देसी शराब की भारी खेप बरामद की। मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ राजगढ़ पुलिस थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना राजगढ़ की यशवंतनगर पुलिस ने सोलन-राजगढ़ सड़क पर नाका लगाया था। शनिवार सुबह यशवंतनगर के समीप एक कार नंबर (एचपी16-7469) को भी जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान कार के भीतर से पुलिस को देसी शराब की भारी खेप बरामद हुई। पुलिस ने कार से कुल 30 पेटी शराब कब्जे में ली। पुलिस के अनुसार राजगढ़ तहसील का द्राबिल निवासी जय सिंह कार को चला रहा था। आरोपी से जब शराब का लाइसेंस मांगा गया तो वह शराब संबंधी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। आरोपी शराब को अवैध ढंग से ठिकाने पहुंचाने की फिराक में था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। राजगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को निर्धारित अवधि में अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ सिरमौर पुलिस का अभियान जारी है।