फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   स्कूटी पर गिरा विशालकाय पेड़, युवक की दर्दनाक मौत

स्कूटी पर गिरा विशालकाय पेड़, युवक की दर्दनाक मौत

Thu, 13 Jun 2019 10:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
स्कूटी पर गिरा विशालकाय पेड़, युवक की दर्दनाक मौत
कालाअंब (सिरमौर)। अंबाला-पांवटा साहिब वाया कालाअंब नेशनल हाईवे-7 पर चलती स्कूटी पर विशालकाय पेड़ गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की पहचान अमन सैनी (30) पुत्र स्व. प्रवीण सैनी निवासी त्रिलोकपुर, तहसील नाहन के रूप में हुई है। हादसा कालाअंब बैरियर से कुछ ही दूरी पर हरियाणा के डेरा गांव के पास रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुर निवासी अमन सैनी नारायणगढ़ की ओर से अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था। अमन जैसे ही स्कूटी पर डेरा गांव के समीप पहुंचा। तूफान से स्कूटी पर अचानक एक विशालकाय पेड़ गिर गया। वह उसकी चपेट में आ गया। इस घटना में अमन का सिर पेड़ के नीचे आ गया। सिर बुरी तरह से कुचले जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तूफान थमने के बाद लोगों ने देखा कि एक स्कूटी सवार पेड़ के नीचे दबा हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना हरियाणा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पेड़ के नीचे से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। साथ ही परिजनों को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि अमन सैनी त्रिलोकपुर में दुकान चलाता था। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर, त्रिलोकपुर क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

उधर, थाना नारायणगढ़ (अंबाला) के एसएचओ अरविंद कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि परिजनों से शिनाख्त करवाने के बाद शव को सिविल अस्पताल नारायणगढ़ पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed