फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चोरी की वारदात के कुछ घंटे बाद दबोच लिया शातिर

चोरी की वारदात के कुछ घंटे बाद दबोच लिया शातिर

Sat, 08 Jun 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
चोरी की वारदात के कुछ घंटे बाद दबोच लिया शातिर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके एक शातिर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस बार पुलिस ने वारदात के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में शुक्रवार को एक घर और एक दुकान में चोरी करके फरार हुए शातिर को पुलिस ने वारदात के कुछ घंटों के बाद ही पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी से चुराए गए सामान और नकदी की भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शुक्रवार को देवीनगर में पाछू देवी के घर का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये और दो मोबाइल पर हाथ साफ किया था। इसके अलावा शातिर ने कड़ी-चावल की दुकान चलाने वाले ऋषिपाल पुत्र हुकम सिंह का मोबाइल भी चुरा लिया था। सामान पर हाथ साफ करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने मोबाइल ट्रेस कर आरोपी को पांवटा में एक दुकान के पास दबोचा, जहां आरोपी मोबाइल बेचने गया था। मामले की पुष्टि एसएचओ संजय शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी बचपन से ही बोल नहीं सकता है। उसे पहले से ही छोटी-मोटी चोरी की आदत है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पुलिस ने मोबाइल और पैसे बरामद कर लिए हैं। जल्द ही आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed