{"_id":"5ceaa862bdec2206fe061b4c","slug":"155888245114-nahan-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। थाना क्षेत्र रेणुका के अंतर्गत सैनधार क्षेत्र के लगाह गांव में शनिवार शाम को एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक लंबे अर्से से बीमार चल रहा था। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। रेणुका पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 30 वर्षीय लगाह गांव निवासी देवेंद्र सिंह लंबे अरसे से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शनिवार को जब वह घर पर अकेला था तो उसने घर में रखे किसी जहरीले पदार्थ को खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे नाहन मेडिकल कॉलेज लाने लगे। लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। रेणुका पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी संगड़ाह अनिल धोल्टा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।