फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शिलाई में ढाबे से पकड़ी 10 बोतल देसी शराब

शिलाई में ढाबे से पकड़ी 10 बोतल देसी शराब

Fri, 03 May 2019 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
शिलाई में ढाबे से पकड़ी 10 बोतल देसी शराब
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई पुलिस ने टिंबी के पास एक ढाबे में चल रहे नशे के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के मुताबिक शिलाई पुलिस को अश्याड़ी के चिखाड़ पुल टिंबी के पास एक ढाबे में नशे का कारोबार किए जाने की सूचना मिल रही थी। इसके चलते शिलाई पुलिस ने ढाबे पर दबिश दी। पुलिस को यहां से दस बोतलें शराब की बरामद हुईं। शिलाई पुलिस के थाना प्रभारी मेहरचंद ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सूरत सिंह पुत्र जीत सिंह गांव भटवाड़ के पुल स्थित ढाबे की तलाशी ली। पुलिस को ढाबे के काउंटर से दस बोतलें देसी शराब की मिलीं। यह सभी बोतलें देसी मार्का की थीं। उन्होंने बताया कि ढाबा मालिक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed