{"_id":"5cb219a0bdec2214173a3d12","slug":"151555175840-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह बाद टौंस नदी में डूबे युवक का शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। करीब एक सप्ताह पहले टौंस नदी में डूबे युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। 19 वर्षीय अजय रावत पुत्र अनांग पाल निवासी सहसपुर उत्तराखंड अपने दो दोस्तों के साथ किल्लौड़ के समीप घूमने आया था। हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर टौंस नदी में 6 अप्रैल को अजय रावत गहरे पानी में डूब गया था। युवक अपने साथियों के साथ नदी में नहाने उतरा था। जब युवक पानी से बाहर नहीं आया तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसी दिन सिंघपुरा पुलिस, एनडीआरएफ के एक दल और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश की। काफी मशक्कत करने के बाद भी युवक का पता नहीं चला। शनिवार को किल्लौड़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने शव को पानी में तैरते हुए देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सिंघपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। मामले की पुष्टि डीएसपी सोमदत्त शर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।