फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गहरी खाई में गिरा टैंकर, चालक की मौत

गहरी खाई में गिरा टैंकर, चालक की मौत

Sat, 19 Jan 2019 06:17 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Sat, 19 Jan 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
गहरी खाई में गिरा टैंकर, चालक की मौत
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ के अंतर्गत सोलन-नेरीपुल सड़क पर शुक्रवार रात एक टैंकर गहरी खाई में गिर गया। नईनेटी के समीप भूण गांव में करीब सौ फीट गहरी खाई में गिरने से टैंकर के परखचे उड़ गए। सड़क हादसे में टैंकर चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायल का सोलन अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक टैंकर (एचआर 37-2918) रोहडू से वापस अंबाला जा रहा था। भूण गांव के समीप चालक वाहन से नियंत्रण को बैठा और टैंकर करीब सौ फीट गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में चालक बलकार सिंह (42) पुत्र अजायब सिंह गांव मछोडा कुलदीप नगर जिला अंबाला और परिचालक मुकेश घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सोलन अस्पताल ले जाया गया। जहां चालक बलकार सिंह (42) की मौत हो गई। जबकि परिचालक की हालत गंभीर बनी हुई है। डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों की सौंप दिया है।
विज्ञापन

सिरमौर में सड़क हादसों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। स्कूल बस दुर्घटना के बाद भी जिले मेें हादसे हुए हैं। दो दिन पहले ही कालाअंब के समीप एक बाइक सवार पैरापिट से टकरा गया था। इससे युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed