फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   यमुनाघाट में नहाते समय डूबने से श्रद्धालु की मौत

यमुनाघाट में नहाते समय डूबने से श्रद्धालु की मौत

Sun, 14 Oct 2018 09:41 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
यमुनाघाट में नहाते समय डूबने से श्रद्धालु की मौत
पांवटा साहिब (सिरमौर)। यमुनाघाट में नहाते समय उत्तराखंड के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। रविवार को पांवटा धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के बाद श्रद्धालु यमुना नदी में स्नान करने उतरे थे। इस दौरान 24 वर्षीय सूरज मौर्या नदी में डूब गया। लोगों ने उसे बचाने के प्रयास भी किया, लेकिन सहायता पहुंचने से पहले ही युवक डूब गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम, दमकल वाहन व एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने शव को नदी से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार रविवार को देहरादून विजय पार्क 487/1 एक्सटेंशन लेन नंबर-5 निवासी सूरज मौर्या कुमार (24) पुत्र सोम प्रकाश अपने रिश्तेदार व साथियों अंकित, शिवानी और शालू समेत पांवटा धार्मिक स्थल पर माथा टेकने पहुंचे थे। माथा टेकने के बाद सूरज मौर्या यमुनाघाट में स्नान करने पहुंचा। करीब दोपहर 12 बजे नदी में तैरते समय सूरज गहरे पानी की तरफ जाने लगा। इस स्थल पर नदी का जलस्तर काफी तेज था। इसके चलते युवक डूबने लगा। नदी तट पर बैठे उसके अन्य साथी सहायता के लिए चिल्लाने लगे। उत्तराखंड सीमा की तरफ से अली अहमद आवाज सुनकर नदी में कूदकर युवक को बचाने के लिए पहुंचा। अली ने बताया कि काफी करीब सहायता को पहुंच गया था। लेकिन, उससे पहले ही युवक डूब गया। इसके बाद नजर नहीं आया। सूचना मिलने पर तहसीलदार पांवटा वेद प्रकाश अग्निहोत्री और पुलिस थाना पांवटा की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार ने युवक के अन्य साथियों से संपर्क नंबर लेकर युवक के घर सूचना दी। दोपहर 12 बजे से 2.28 बजे तक यमुना घाट में सर्च ऑपरेशन चलता रहा। स्थानीय गोताखोरों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद शव को ढूंढ करकर नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि स्थानीय गोताखोरों की सहायता से यमुना नदी में डूबे देहरादून निवासी सूरज कुमार के शव को बाहर निकाल लिया गया है। शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed