फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दो सड़का के समीप नाले में शव मिलने से सनसनी

दो सड़का के समीप नाले में शव मिलने से सनसनी

Wed, 04 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
दो सड़का के समीप नाले में शव मिलने से सनसनी
हरियाणा के नारायणगढ़ के लिए जरूरी
विज्ञापन

..................................................

दोसड़का के समीप नाले में मिला व्यक्ति का शव
नाले में गिरकर मौत होने की जताई जा रही आशंका, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। शहर से लगभग तीन किलोमीटर दूर दोसड़का में नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं हैं। संभावना जताई जा रही है कि नाले में गिरकर व्यक्ति की मौत हुई होगी। मृतक की शिनाख्त कालू शर्मा पुत्र श्याम लाल गांव डेरा, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला हरियाणा के रूप में हुई है।
चंडीगढ़-देहरादून वाया कालाअंब पांवटा साहिब एनएच-07 पर दोसड़का के समीप बुधवार सुबह नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव देखा गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सदर पुलिस थाना नाहन से एसएचओ अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और छानबीन की। अधेड़ की मौत कैसे हुई इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलु की बारीकी से जांच कर रही है। ढांक से सीधा नाले में गिरा होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि उसकी गिरकर मौत हुई होगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है। परिजनों को भी सूचना दी गई है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौत कैसे हुई फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed