{"_id":"5a9ea6e44f1c1b462c8bb84d","slug":"151520346852-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा होली मेले में आगजनी से अफरा-तफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा होली मेले में आगजनी से अफरा-तफरी
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
होली मेला पांवटा में आगजनी का मामला सामने आया जिसमें हजारों रुपये की क्षति हुई। हालांकि, दमकल व पुलिस विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाई। आग फैलने से बचा कर, बढ़ा हादसा होने से बच गया। आग लगने के बाद मेला मैदान में धुआं उठने लगा। इससे मेले में आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, सौभाग्य से कोई अनहोनी घटना नहीं हुई।
देर शाम मेला मैदान पांवटा में लगी एक दुकान में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। एक व्यक्ति ने बंदूक से मोमबत्ती को निशाना लगाया। बंदूक से निकला छर्रा लगने के बाद अचानक मोमबत्ती पीछे लगे परदों पर जा टकराई। इससे तुरंत दुकान में आग की लपटें उठने लगीं। गनीमत यह रही कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मेला मैदान के समीप फायर ब्रिगेड वाहन खड़ा किया था। अग्निशमन टीम के कर्मचारियों व पुलिस सहायता केंद्र से तुरंत सूचना पहुंची। पुलिस कर्मियों व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया जिससे आग को आसपास मेला मैदान में सजी दुकानों तक फैलने से बचा लिया गया। आग पर शीघ्र काबू नहीं पाए जाने पर भारी जानमाल की क्षति हो सकती थी। इसी लाइन में साथ लगती कपड़े की दुकानें सजी है जिससे मेला मैदान में बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि निशानेबाजी की दुकान का हजारों का सामान जल गया।
डीएसपी प्रमोद चौहान ने कहा कि समय पर सूचना मिल गई और तुरंत दमकल व पुलिस टीम ने आग पर काबू पा लिया।