फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पौने चार किलो चूरा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार

पौने चार किलो चूरा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार

Thu, 30 Nov 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
पौने चार किलो चूरा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार
Crime
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर सिरमौर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। शराब, चरस और नशीली दवाइयों की खेप बरामद करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पांवटा साहिब में चेकिंग के दौरान महिला पुलिस उप निरीक्षण किरण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति से पौने चार किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला पुलिस उप निरीक्षक किरण के नेतृत्व में पुलिस की टीम बहराल चेकपोस्ट पर तैनात थी। एक व्यक्ति वतन सिंह पुत्र श्री महेंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 4, दुर्गा कॉलोनी तारुवाला सामने से आया। पुलिस ने उसे रोका तो वह हड़बड़ा कर भागने लगा। लेकिन, मुस्तैदी पुलिस कर्मियों ने उसे दबोचने में देर नहीं लगाई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3 किलो 749 ग्राम चूरा पोस्त बरामद की गई। पुलिस थाना पांवटा साहिब में वतन सिंह पुत्र श्री महेंद्र सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। नशे का कारोबार करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed