{"_id":"58beec004f1c1b2e65dc3f20","slug":"15-botals-of-wine-found-in-majra","type":"story","status":"publish","title_hn":"माजरा पुलिस ने की 15 बोतलें अवैध शराब बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माजरा पुलिस ने की 15 बोतलें अवैध शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब(सिरमौर)। माजरा पुलिस ने कोटड़ी व्यास के समीप एक दुकान में तलाशी ली। इस दौरान अवैध रुप से बेची जा रही शराब की 15 बोतलें बरामद की गईं जिसके बाद दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
माजरा पुलिस के एएसआई प्यार सिंह देर रात को बातापुल-माजरा में गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि कोटड़ी व्यास के समीप एक दुकान में अवैध रुप से शराब परोसी जा रही है। पुलिस टीम ने सूचना मिलने पर अवैध शराब परोसने की संदिग्ध दुकान की तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान दुकान के भीतर रखे एक फ्रीज के पीछे तलाशी में गत्ते की पेटियों में कुल 15 बोतलें अवैध शराब बरामद हुईं। इसमें अवैध रुप से रखी गई 8 बोतलें देसी शराब संतरा व 7 बोतलें हिमाचल ओरेंज की बरामद की गईं। दुकानदार कोई परमिट व लाइसेंस पुलिस टीम को नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी शेर सिंह के खिलाफ हिप्र एक्साईज एक्ट की धारा-39(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन