{"_id":"5b4f76814f1c1b4f748b587c","slug":"141531934337-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराड़ा पंचायत में डंडों से मारपीट पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पराड़ा पंचायत में डंडों से मारपीट पर केस दर्ज
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पराड़ा में डंडों से मारपीट पर केस दर्ज
नाहन। विकास खंड नाहन की पराड़ा पंचायत के एक गांव में परिवार के तीन सदस्यों की कुछ महिलाओं ने डंडों से धुनाई कर डाली। मारपीट में तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। रेणुका पुलिस थाने में पहुंची शिकायत पर आरोपी महिलाओं पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में बागा गांव निवासी अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे कुछ महिलाओं ने उसके घर के आंगन में आकर डंडों से मारपीट की। इस मारपीट में उसे और उसकी पत्नी के साथ उसकी माता को भी भारी चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान उसके पड़ोसी ने मौके पर आकर तीनों को छुड़ाया। इस पर रेणुका पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है।