फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   आरक्षित वन क्षेत्र से काटे देवदार के हरे-भरे पेड़

आरक्षित वन क्षेत्र से काटे देवदार के हरे-भरे पेड़

Tue, 06 Mar 2018 10:37 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
आरक्षित वन क्षेत्र से काटे देवदार के हरे-भरे पेड़
digital india - फोटो : demo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)।
रेणुका थाना के अंतर्गत आने वाले आरक्षित वन क्षेत्र में देवदार के पेड़ों का कटान का मामला सामने आया है। वन काटुओं ने देवदार के दो हरे-भरे पेड़ों कुल्हाड़ी चलाई है। मामला संज्ञान में आने के बाद वन विभाग ने पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पेड़ों पर कुल्हाड़ी किसने चलाई, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेणुका वन मंडल के संगड़ाह खंड के जजवां बीट में आने वाले आरक्षित वन क्षेत्र में वन काटुओं ने देवदार के दो हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। इस मामले में वन खंड अधिकारी संगड़ाह की शिकायत पर पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

वन कर्मियों ने गश्त के दौरान काटे पेड़ों के ठूंठ बरामद किए हैं। इस दौरान पता चला कि 2 दिन पहले ही वन काटुओं ने पेड़ों को काट गिराया। वन विभाग ने काटे गए पेड़ों का 80000 के करीब नुकसान आंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन खंड अधिकारी राजेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस थाना संगड़ाह में अज्ञात वन काटुओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed