फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   एक्साइज कर्मियों को कुचलने के प्रयास में नौ पर मामला दर्ज

एक्साइज कर्मियों को कुचलने के प्रयास में नौ पर मामला दर्ज

Fri, 10 May 2019 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
एक्साइज कर्मियों को कुचलने के प्रयास में नौ पर मामला दर्ज
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गोविंदघाट बैरियर पर आबकारी एवं कराधान विभाग के कर्मियों को ट्रकों से कुचलने के प्रयास में पुलिस ने नौ चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विभाग की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के गोविंदघाट बैरियर पर 6 मई की रात ड्यूटी पर तैनात आबकारी एवं कराधान विभाग के कर्मियों को ट्रक चालकों ने कुचलने का प्रयास किया था। गनीमत यह रही कि कर्मियों ने जैसे तैसे अपनी जान बचा ली। इसके बाद ट्रक चालक बैरिकेड्स तोड़कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए थे। आबकारी एवं कराधान कर्मियों ने रात के समय बैरियर पर नाका लगाया था। इस दौरान रेत-बजरी लोड़कर खनन सामग्री ले जा रहे ट्रकों को जांच के लिए रोका जा रहा था। नाके पर करीब तीन बजे आधा दर्जन से अधिक ट्रक एक साथ रेत बजरी भरकर बैरियर पर पहुंचे। जब विभाग की टीम ने रूटीन जांच के लिए सभी ट्रकों को रोकने की कोशिश की तो चालकों ने बैरिकेड को तोड़कर जांच टीम को कुचलने का प्रयास किया और फरार हो गए। हालांकि, आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आबकारी एवं कराधान विभाग ने सात मई को पांवटा साहिब पुलिस थाने में नौ ट्रकों के नंबर देकर शिकायत दर्ज करवाई थी। पांवटा पुलिस ने वीरवार देर शाम को नौ ट्रक चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि आबकारी एवं कराधान विभाग की शिकायत पर आधा दर्जन से अधिक ट्रक चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed