फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पैसों से भरा पर्स उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार

पैसों से भरा पर्स उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Wed, 11 Jul 2018 10:25 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
पैसों से भरा पर्स उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार
police arrest
नाहन (सिरमौर)। 24 हजार रुपये की नकदी से भरा महिला का पर्स उड़ाने वाले दो शातिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। आरोपियों से चोरी हुई राशि भी बरामद कर ली गई है। मामला मंगलवार दोपहर का है। दो शातिरों ने एक सरकारी डिपो में राशन खरीदने के लिए लाइन में खड़ी महिला का पर्स चतुराई से उड़ा लिया था लेकिन पुलिस की छानबीन और सीसीटीवी की फुटेज के बाद चंद घंटों में ही आरोपियों को दबोच लिया गया। दोनों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को शहर के बड़ा चौक स्थित सरकारी डिपो खजुरना की शकीना राशन लेने के लिए लाइन में लगी थी। राशन लेने से पहले महिला ने बैंक से 24 हजार रुपये की राशि निकाली। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक महिला का पीछा कर रहे थे। बड़ा चौक स्थित राशन की दुकान में लाइन में खड़ी महिला का जब राशन लेने का नंबर आया तो उसके कैरी बैग से पर्स गायब था। महिला को उसके पीछे खड़े दोनों युवकों पर शक हुआ। उसने गुन्नूघाट पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में मिले सुराग के आधार पर चंद घंटों में ही पुलिस ने दोनों आरोपियों इंदौर निवासी कादर खान (22) और राहुल (18) को कच्चा टैंक नाहन के समीप से हिरासत में ले लिया है। एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपियों से चोरी की गई 24 हजार रुपये की राशि भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed