फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   डॉक्टरों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन-नारेबाजी

डॉक्टरों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन-नारेबाजी

Wed, 13 Jun 2018 11:26 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन-नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। सिविल अस्पताल ददाहू में कुक से मारपीट के मामले में गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को अस्पताल परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी कर आरोपी चिकित्सकों के निलंबन की मांग भी उठाई। उधर, रेणुका पुलिस ने दोनों आरोपी चिकित्सकों को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया।
चिकित्सकों की दबंगई को लेकर उखड़े ग्रामीण सुबह ही अस्पताल परिसर में एकत्रित हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपियों के रवैये के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बाद में सीएमओ डॉ. संजय शर्मा के आश्वासन के बाद ही मामला शांत हो सका। सीएमओ ने ग्रामीणों को इस मामले में उचित विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीणों ने भी चिकित्सकों के निलंबन को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। सिविल अस्पताल में तैनात चिकित्सकों द्वारा अस्पताल की मेस में कार्यरत एक कुक की पिटाई मामला तूल पकड़ने लगा है। मामला बिगड़ते देख सीएमओ सिरमौर डॉ. संजय शर्मा अस्पताल पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीणों ने सीएमओ को सौंपे ज्ञापन में आरोपियों के निलंबित न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रेणुका पुलिस ने मंगलवार देर रात दोनों चिकित्सकों को गिरफ्तार करके जमानत पर छोड़ दिया। साथ ही आगामी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट विभाग को भेज दी। रेणुका थाने के एसएचओ मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि अस्पताल में इस तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोनों चिकित्सकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा रही है। इस मामले की जांच उच्च अधिकारियों से करवाकर रिपोर्ट विभाग को सौंपी जाएगी। बता दें कि गिरफ्तार किए गए आरोपी डॉक्टर अमित ददाहू और डॉ. नवदीप जिला किन्नौर के रहने वाले हैं। दोनों पर सोमवार की देर शाम कमरा बंद कर अस्पताल में खाना बनाने वाले कुक कठवार निवासी राकेश की पिटाई के आरोप लगे हैं। इस मौके पर कठवार पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेश कुमार, पृथ्वी सिंह, महेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, राजेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, यशपाल, रणजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, अनिल ठाकुर सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed