{"_id":"5b1fde8d4f1c1baa6e8b76ba","slug":"131528815245-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर की मौत
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
दढ़ियाल में त्रिवेणी चीनी मिल में खड़े पुलिस की ओर से पकड़े गए खनन लदे ट्रक। अ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक नगरी कालाअंब के रामपुर जट्टान में सरिया बनाने वाली एक इकाई में ट्रक की चपेट में आने से एक प्रवासी कामगार की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ।
बताया जा रहा है कि फैक्टरी परिसर में ट्रक नंबर एचआर-55एन-9311 का चालक जोगिंद्र सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी खारबन जिला यमुनानगर (हरियाणा) ट्रक को इकाई परिसर में पीछे कर रहा था कि पिल्लर के साथ काम कर रहा प्रवासी कामगार मुन्ना यादव (21) पुत्र चंद्रदेव निवासी गांव सरपथी, थाना पिपरा जिला खुशीनगर (उत्तर प्रदेश) अचानक ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद फैक्टरी प्रशासन ने इसकी सूचना कालाअंब पुलिस को दी। कालाअंब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा।
उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर बबीता राणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी इस बारे सूचना दे दी है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच कर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।