फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दुकान में नशीली दवाइयों के कारोबार का पर्दाफाश

दुकान में नशीली दवाइयों के कारोबार का पर्दाफाश

Sat, 24 Feb 2018 10:38 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
दुकान में नशीली दवाइयों के कारोबार का पर्दाफाश
medicine

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
विशेष अन्वेषण टीम नाहन ने पांवटा क्षेत्र के भगवानपुर में एक दुकान में चल रहे नशीली दवाइयों के कारोबार का पर्दाफाश किया है। छापा मार कर टीम ने नशीली दवाइयों की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को लंबे अरसे से शिकायत मिल रही थी कि एक दुकान के साथ आरोपी नशीली दवाइयों का कारोबार कर रहा है। लंबे समय से यह दुकान पुलिस के रडार पर थी। विशेष टीम ने जाल बिछा कर आरोपी को दबोच लिया। सूचना मिलते ही ड्रग इंस्पेक्टर पांवटा सुरेश चौहान भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तथा ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

एसआईयू टीम ने एएसआई राजेंद्र चौहान अगुवाई में पांवटा क्षेत्र के भगवानपुर की एक संदिग्ध दुकान में दबिश दी। इस दौरान आरोपी मंजूर हसन पुत्र खान मोहम्मद की दुकान से नशीली दवाइयों की 38 शीशियां, नशे के 930 कैप्सूल और अलग-अलग किस्मों की करीब 2500 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। इस संबंध में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर पांवटा सुरेश चौहान ने कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तथा ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दुकान से बरामद की गई, नशीली दवाइयों को सीज कर लिया गया है।
विज्ञापन


आरोपी आसपास क्षेत्र के युवाओं और नशे के आदी लोगों को नशीली दवाई सप्लाई करता था। इसकी शिकायत जिला पुलिस अधिकारियों और सिरमौर की गठित विशेष एसआईयू टीम को मिली। सूचना मिलने के बाद से विशेष टीम संदिग्ध दुकान और आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान कहा कि एसआईयू टीम ने भगवानपुर निवासी आरोपी मंजूर हसन पुत्र खान मोहम्मद को नशीली दवा समेत गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed