{"_id":"5a7db4524f1c1ba1268b9502","slug":"131518187602-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार की मशीन से लगाया करोड़ों का चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 हजार की मशीन से लगाया करोड़ों का चूना
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
हनी ट्रैप से दबोचे गए एटीएम ठगी गिरोह के सदस्यों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। पूछताछ में गिरोह से जुड़े सवाल प्याज के छिलके की तरह परत दर परत खुल रहे हैं। एटीएम बदलकर लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने वाले शातिर महज 50 हजार रुपये की मशीन से हजारों लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगा चुके हैं।
पिछले तीन वर्षों की अवधि में शातिर हजारों लोगों को चूना लगा चुके हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपियों से बरामद तीन लाख नौ हजार रुपये की राशि उन्होंने महज दो दिन में ही जुटाई थी। हिमाचल में शातिरों ने कहां-कहां एटीएम बदलकर पैसे ऐंठने की वारदात को अंजाम दिया, इसका पता लगाया जा रहा है।
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपियों ने 50 हजार रुपये की कीमत वाली कलोन मशीन चार लाख रुपये में खरीदी थी। इस मशीन का विक्रेता कौन है? इसका पता लगाने को पुलिस गहन छानबीन कर रही है। तकनीकी साक्ष्य जुटाने के साथ रिमांड पर चल रहे आरोपियों से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को आरोपियों को मालरोड स्थित एटीएम में भी ले जाया गया, जहां पर उन्होंने एटीएम बदलकर ठगी को अंजाम दिया था। पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला है कि शातिर वर्ष 2015 से सक्रिय थे। तीन वर्षों की इस अवधि में इन्होंने कितने लोगों के एटीएम बदले और कितनी राशि निकाली इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। अब पुलिस इनके बैंक खातों को भी खंगाल सकती है।
आरोपियों से पुलिस ने 50 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। यह किसके हैं, किन्हें जारी हुए थे इसका भी पता लगाया जा रहा है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। दूसरे जिलों की पुलिस को भी ऐसे लोगों की तलाश है। पूछताछ में खुलासा होगा कि प्रदेश में शातिरों ने कहां-कहां ऐसी वारदातों को अंजाम दिया।