फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   13 trees of devdhar cutting in tikkar panchyat rajgargh

देवदार के 13 पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

Sat, 17 Dec 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)। Updated Sat, 17 Dec 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
13 trees of devdhar cutting in tikkar panchyat rajgargh
digital india - फोटो : demo

राजगढ़ (सिरमौर)। ग्राम पंचायत टिक्कर के शमलोह मौजा में दो लोगों की मलकीयत भूमि से अज्ञात लोगों ने देवदार के 13 हरे पेड़ काट दिए। इसके बाद चोरों ने काटे गए पेड़ों को चोरी कर ठिकाने भी लगा दिया।

विज्ञापन

उधर, राजगढ़ पुलिस ने लोगों की शिकायत के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ पेड़ों को काटने व चोरी करने का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार शमलोह गांवों के लोगों की मलकीयत भूमि पर लगभग 500-700 देवदार के पेड़ हैं। शमलोह निवासी जयप्रकाश व कौशल्या देवी की 52 बीघा भूमि पर से अज्ञात लोगों ने 13 देवदार के पेड़ काट दिए।
विज्ञापन


जयप्रकाश को जब काटे गए पेड़ों का पता चला तो इसकी सूचना पुलिस थाना प्रभारी मोहर सिंह को दी। पुलिस ने इसकी जांच का जिम्मा मुख्य आरक्षी खजान सिंह को सौंपा है। वहीं लोगों ने इसकी सूचना वन मंडलाधिकारी को भी दी है। जयप्रकाश ने बताया कि उनकी जमीन पर देवदार के पेड़ हैं। इन पेड़ों को वह अपने प्रयोग के लिए भी नहीं काट रहे थे। ऐसे में अज्ञात लोगों द्वारा इसकी चोरी कर दिए जाने से लाखों रुपये पर पानी फेर दिया है। पुलिस थाना प्रभारी मोहर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed