फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दुकान में घुसकर महिला के गले से छीनी सोने की चेन

दुकान में घुसकर महिला के गले से छीनी सोने की चेन

Mon, 05 Nov 2018 09:12 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
दुकान में घुसकर महिला के गले से छीनी सोने की चेन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के बद्रीपुर में बाइक पर सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े दुकान पर बैठी महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। सोमवार को हुए चेन स्नेचिंग के मामले से इलाके में हड़कंप मच गया है। बाइक पर सवार होकर दोनों स्नेचर एक दुकान में बिस्कुट खरीदने के बहाने पहुंचे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो हो गए। सूचना मिलने पर पांवटा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास लगती कुछ दुकानों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। चार माह में बद्रीपुर क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की तीसरी वारदात है।
विज्ञापन

सोमवार को पांवटा के बद्रीपुर-किशनपुरा मार्ग पर बाइकर्स ने चेन स्नेचिंग वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय निवासी अनिता गुप्ता पत्नी रामेश्वर गुप्ता सुबह अपनी दुकान पर थी। इस बीच बाइक पर सवार दो लोग दुकान के समीप पहुंचे। सिर पर टोपी पहने एक व्यक्ति उतर कर दुकान की तरफ पहुंचा। अनिता को बिस्कुट देने की बात कहते हुए समीप पहुंच कर गले से सोने (2 तोला) की चेन छीन ली। इसके बाद तीव्र गति से बाइक पर बैठ कर मौके से फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलसि थाना में सूचना मिलने पर जांच टीम दुकान पर पहुंची। महिला का कहना है कि दो लोग बाइक पर पहुंचे थे। भारी शरीर वाला व टोपी पहने हुए व्यक्ति दुकान में पहुंच कर सोने की चेन छीन गया। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेज दी गई है। राज्य सीमा, थाना-चौकियों में भी सूचित कर दिया है। आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed