{"_id":"5bd9cd75bdec2269717a25e3","slug":"121541000565-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंगानी बीट में खैर के 29 पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भंगानी बीट में खैर के 29 पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
Updated Wed, 31 Oct 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा वन मंडल क्षेत्र की भंगानी बीट में वन माफिया फिर सक्रिय हो गया है। आरक्षित वन क्षेत्र से करीब खैर के 29 पेड़ों पर वन काटुओं ने कुल्हाड़ी चलाई है। करीब ढाई लाख रुपये की लकड़ी वन काटू उड़ा ले गए। वन विभाग भंगानी टीम ने डैमेज रिपोर्ट तैयार कर सिंघपुरा पुलिस चौकी में वन अधिनियमों का तहत मामला दर्ज करवाया है।
भंगानी वन परिक्षेत्र अधिकारी तरसेम सिंह ने कहा कि आरक्षित वन क्षेत्र से अवैध रूप से खैर के 29 पेड़ काटे गए हैं। पेड़ों की कीमत ढाई लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस चौकी सिंघपुरा में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। गौरतलब है कि उत्तराखंड से लगते भंगानी वन क्षेत्र में वन माफिया काफी सक्रिय रहता है। इससे पहले भी कई मामले अवैध पेड़ कटान के सामने आ चुके हैं।
डीएफओ पांवटा कुनाल एंग्रीश ने इसकी पुष्टि की है। डीएफओ ने कहा कि वन विभाग की टीम ने डैमेज रिपोर्ट तैयार कर ली है। इस क्षेत्र में अवैध रूप से दर्जनों खैर के पेड़ काट कर लकड़ी चुरा ली गई है। इसकी रिपोर्ट पुलिस चौकी सिंघपुरा में कर दी गई है। वन विभाग अपने स्तर पर भी इस मामले में कार्रवाई करने में जुट गया है।