{"_id":"5b1d3d7a4f1c1ba56e8b73b8","slug":"121528642938-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ ग्राम चरस के साथ एक गिरफतार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सौ ग्राम चरस के साथ एक गिरफतार
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने एक व्यक्ति को दो सौ ग्राम चरस के साथ रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने यह कार्रवाई पांवटा के मिश्रवाला में देर रात को अंजाम दी। पुलिस को खुफिया सूत्रों ने सूचना दी थी कि कोई व्यक्ति मिश्रवाला में ढाबे के पास चरस के साथ आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने वहां फील्ड सजा ली। जैसे ही लोहगढ़ निवासी इस्लाम पुत्र लाल दीन वहां पहुंचा, पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। पुलिस को उसकी तलाशी लेने पर 200 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है।
--------
विज्ञापन
--------