{"_id":"5a4e37e04f1c1bd2178b4e6f","slug":"121515075552-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवेंद्र ठाकुर ने रेणुका में संभाला एसएचओ का पदभार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानवेंद्र ठाकुर ने रेणुका में संभाला एसएचओ का पदभार
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : demo
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
विजिलेंस में इंस्पेक्टर के पद पर सेवाएं दे रहे मानवेंद्र ठाकुर ने वीरवार को रेणुका थाने में एसएचओ का कार्यभार संभाल लिया है। रेणुका थाने को पहली बार शूटर एसएचओ मिला है। शूटिंग में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट मानवेंद्र ठाकुर मंडी जिला के सुंदरनगर के रहने वाले हैं जो पिछले कुछ माह से विजिलेंस नाहन में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनको रेणुका थाने का एसएचओ बनाया गया है। मानवेंद्र ठाकुर पुलिस शूटिंग टीम के कैप्टन भी हैं जिन्होंने 2005 में नेशनल गोल्ड मेडल हासिल किया।
खेल कोटे से ही उन्हें पुलिस विभाग में उच्च पद पर जगह मिली है। वीरवार को पदभार ग्रहण करने के बाद मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि लोगों को पुलिस से बहुत ही आशाएं व अपेक्षाएं होती हैं। वह लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वह किसी भी व्यक्ति की भावनाओं को आहत होने नहीं देंगे।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में यातायात व कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के भरसक प्रयास किए जाएंगे तथा आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया जाएगा जिससे क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
उधर, पूर्व एसएचओ जीत सिंह को थाना सदर नाहन में आईओ के पद पर तैनात किया गया है। मानवेंद्र ठाकुर ने पदभार संभालते ही वीरवार को रेणुका थाने में लंबित पड़े मामलों की जानकारी ली तथा सभी कर्मचारियों को जनता के साथ सहयोग बनाकर काम करने का आग्रह भी किया।