फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बहुमंजिला इमारत से गिरा युवक, मौत

बहुमंजिला इमारत से गिरा युवक, मौत

Fri, 29 Sep 2017 10:11 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
बहुमंजिला इमारत से गिरा युवक, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। शहर के कालीस्थान तालाब के साथ बनी बहुमंजिला इमारत की बालकनी से नीचे गिरकर एक युवक की मौत हो गई। वीरवार मध्यरात्रि हुई इस घटना से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य रात्रि करीब तीन बजे तुषार पुत्र बृजेंद्र सिंह अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे गिरा हुआ पाया गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह हादसा था या फिर आत्महत्या। मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर लिया है। 22 वर्षीय मृतक चंडीगढ़ में बीसीए द्वितीय वर्ष में शिक्षा ग्रहण कर रहा था। तुषार अपने माता-पिता कवंर बृजेंद्र सिंह व माता पूजा कंवर का इकलौता बेटा था। तुषार की छोटी बहन गायत्री कंवर है। पुलिस के अनुसार तीन दिन पहले ही वह चंडीगढ़ से घर आया था। शुक्रवार रात्रि करीब ढाई बजे बालकनी से चार मंजिल नीचे गिरा हुआ पाया गया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। रात को 10 बजे के आसपास खाना खाया था। 11 बजे तक वह अपने कमरे में क्रिकेट मैच देख रहा था।
विज्ञापन

उधर, एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी पुलिस तमाम पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed