{"_id":"580f67e94f1c1b944ebc2764","slug":"12-years-boy-missing-from-gujjar-colony-ponta","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुज्जर कालोनी का 12 वर्षीय रोहित 5 दिन से लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुज्जर कालोनी का 12 वर्षीय रोहित 5 दिन से लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Tue, 25 Oct 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा के गुज्जर कालोनी किशनपुरा निवासी 12 वर्षीय रोहित कुमार गायब है। परिजनों ने आसपास क्षेत्र में काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चलने पर पुलिस थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवा दी है।
मिली जानकारी अनुसार बिहार निवासी जोगेंद्र कुमार व रंजू का परिवार पिछले एक दशक से पांवटा के किशनपुरा बद्रीपुर गुज्जर कालोनी में रहता है। पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। मां लोगों के घर में काम करती है। मां घर के समीप ही एक व्यक्ति के यहां कार्य करती थी। कई बार बेटे को भी सहयोग के लिए बुला लेती थी।
विज्ञापन
शुक्रवार 21 अक्तूबर को सुबह स्कूल जाने से पहले रोहित की मां ने मालिक की गाड़ी की सफाई के लिए बुलाया। इस दौरान वाहन की फ्यूल टंकी में भी पानी भर दिया जिससे डांट भी पड़ी थी। अपना कार्य निपटा कर रंजू अपने घर लौट आई लेकिन शाम को भी बेटा घर ही नहीं लौटा। इसके बाद रोहित के परिजनों ने तलाश अभियान शुरू किया। जहां पर रंजू काम करती है, वहां परिजनों को रोहित की साइकिल मिली। पूछताछ में बताया गया कि यहाँ से रोहित निकल गया था। अब परिजन बेटे की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। कहीं कोई पता नहीं चलने पर पांवटा पुलिस थाने में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने बताया की परिजनों की लिखित शिकायत मिली है।
----------------------