फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   12 peti of wine found in shambhuwala nahan

शंभूवाला में 12 पेटी शराब बरामद, केस दर्ज

Mon, 27 Feb 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो नाहन
अमर उजाला ब्यूराो नाहन Updated Mon, 27 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
12 peti of wine found in shambhuwala nahan
अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला

नाहन (सिरमौर)। पुलिस ने शराब का काला कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। एसआईयू टीम के प्रभारी रजिंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने एक बोलेरो गाड़ी से अंग्रेजी शराब की 12 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि नशे का कारोबार करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम रविवार देर शाम शाम पांवटा साहिब से वापस लौट रही थी। शंभूवाला में पहुंचने पर आगे चल रही बोलेरो पर शक हुआ तो टीम ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने वाहन को तेज रफ्तार से चलाने की कोशिश की। इसमें सवार दो व्यक्ति जंगल की तरफ भागने लगे। चालक को काबू कर लिया गया। चालक नाबालिग बताया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने कुल 12 पेटियां बरामद कीं। इसमें तीन पेटियां खुली थीं, जबकि 9 पेटियों को खोल कर गिनती की गई। पाया गया कि इसमें अंग्रेजी शराब के महंगे ब्रांड की शराब थी। पुलिस ने शराब समेत गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन



अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने बताया कि शराब की12 पेटियां बरामद हुई हैं। उन्होंने कहा कि स्कॉर्पियो में पकड़ा गया एक युवक नाबालिग है, लिहाजा उसे रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed