फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   12 liquor bhatti daimeg

12 शराब की भट्टियां की तहस-नहस

Thu, 01 Dec 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन Updated Thu, 01 Dec 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन

पांवटा वन रेंज में वन विभाग की कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया है। माफिया के खिलाफ छेड़े गए अभियान के दौरान विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन छेड़ते हुए लगभग एक दर्जन शराब की चलती भट्टियां बरामद की जिन्हें मौके पर ही तहस-नहस किया गया। इसके अलावा लगभग 12 हजार लीटर लाहण भी नष्ट की गई।

विज्ञापन


पांवटा वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगलों में अवैध रूप से शराब की भट्ठियां चल रही है। यहां से शराब तैयार कर हरियाणा भेजी जा रही है। वन विभाग की टीम ने लगातार दो दिनों तक खारा के जंगल में छापेमारी की। टीम ने वन क्षेत्र के खारा, लाडा, खाला, निबु खाला, काला पत्थर, तुतडी बाडा के जंगलों में तलाशी अभियान चलाकर करीब एक दर्जन भट्ठियां बरामद की।
विज्ञापन


इस दौरान लाहण से भरे 15 ड्रम भी बरामद हुए जिन्हें मौके पर ही नष्ट किया गया। इस दौरान भट्ठियों को चलाने वाले माफिया पकड़ में नहीं आ सके। विभाग की टीम में बीओ बली राम, वन रक्षक रजनीश, गयार सिंह, अमिता कुमारी, अजय कुमार, सुरजीत, नदीम, यशपाल, विजय,  हरीचंद, बलबीर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब माफिया का बड़ा गिरोह होने के कारण क्षेत्र में छापेमारी करना भी विभाग के लिए खतरे से खाली नहीं है। घने और सुनसान जंगलों में शराब माफिय से सामना करने के लिए विभाग के पास पुख्ता प्रबंध नहीं है। अधिकारियों को न तो लाइसेंसी बंदूक दी गई न ही कोई अन्य हथियार। ऐसे में इस तरह के लोगों पर कैसे कार्रवाई हो सकेगी। विभाग के आरओ कल्याण सिंह ने बताया कि शराब माफिया पर पूरी तरह शिकंजा कसा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed