फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बद्रीपुर के समीप नशीली दवाइयों समेत एक गिरफ्तार

बद्रीपुर के समीप नशीली दवाइयों समेत एक गिरफ्तार

Wed, 13 Mar 2019 07:58 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Wed, 13 Mar 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
बद्रीपुर के समीप नशीली दवाइयों समेत एक गिरफ्तार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस की टीम ने बद्रीपुर में एक युवक को नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान आरोपी से नशीली दवाइयों के 56 कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी इससे पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बद्रीपुर निवासी संजय कुमार पुत्र सुरेश गुप्ता गुज्जर कॉलोनी में किराये के कमरे में रहता है। जो नशीली दवाइयों की आपूर्ति करता है। सूचना मिलने पर बद्रीपुर की गुज्जर कॉलोनी में पांवटा पुलिस टीम ने दबिश दी। आरोपी संजय कुमार से 56 नशीले कैप्सूल तलाशी के दौरान बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ जांच टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पहले भी इस तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है। अब फिर से नशीले पदार्थ बेचने के धंधे में शामिल हो गया है। उधर, एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पांवटा पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed