{"_id":"5a9eac804f1c1bd9388b4f5f","slug":"11520348288-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंइईवाला में पशुशालाओं में लगी भयंकर आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंइईवाला में पशुशालाओं में लगी भयंकर आग
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
सिटी स्टेशन पर लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नाहन के कंडईवाला में मंगलवार देर शाम को अचानक आग लग गई जिसने देखते ही देखते भयंकर रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर इसे बुझाने का प्रयास किया लेकिन इसकी चपेट में छप्पर और पशुशालाएं भी आ गईं जो जलकर राख हो गईं। आगजनी की इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन लाखों रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया।
आग लगने की इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने दमकल विभाग को दी। इसके बाद नाहन से दमकल विभाग की टीम आग बुझाने के लिए रवाना हुई। तब तक ग्रामीण अपने स्तर पर ही इस आग को बुझाने का प्रयास करते रहे। दमकल विभाग के कर्मियों ने घटना स्थल पर पहुंचते ही बेकाबू हुई आग पर काबू पाया लेकिन जब तक इस पर काबू पाया जाता तब तक छप्पर और घासफूस की पशुशालाएं जलकर राख हो चुकी थीं। अग्निशमन विभाग के सब स्टेशन अधिकारी मेहर सिंह ने बताया कि कंडईवाला में आग लगने की जैसे ही सूचना मिली। नाहन से टीम को रवाना कर दिया गया जिसमें राजेश कुमार, रणजीत सिंह, रमेश चंद, लाल सिंह, राजेंद्र सिंह शामिल रहे।
उन्होंने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। मेहर सिंह ने बताया कि इस आगजनी में रमेश कुमार, कैलाश चंद, बंतू राम, श्याम लाल, श्याम लाल व लज्जा राम की पशुशालाएं जलकर राख हो गईं। पशुशालाओं में रखा अनाज, भूसा, मशीनें आदि भी जल गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन बिजली के शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
---