फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अगवा लड़की का नहीं लगा सुराग, परिजनों में रोष

अगवा लड़की का नहीं लगा सुराग, परिजनों में रोष

Tue, 30 Jan 2018 11:22 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
अगवा लड़की का नहीं लगा सुराग, परिजनों में रोष
police logo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)।
बीते दिनों शिलाई से अगवा हुई लड़की के मामले में पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। लिहाजा, लड़की के परिजनों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर काफी रोष है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। ग्रामीणों ने इस मामले में पुलिस को 2 फरवरी तक का अल्टीमेटम भी दिया है। यदि 2 फरवरी तक आरोपी को नहीं पकड़ा गया तो ग्रामीण विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि शिलाई उपमंडल की एक लड़की को बीते दिनों से लापता है। ग्रामीण जीत सिंह, सूरत सिंह, गुलाब सिंह, कल्याण सिंह, जयपाल, उर्मिला देवी, लीला ठाकुर, मूरतो देवी, अनीता देवी, लीला देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि 23 जनवरी को खड़ी गांव का एक युवक उनकी लड़की को बहला फुसला कर भगा ले गया है। 25 जनवरी को इस मामले की रिपोर्ट शिलाई पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई है लेकिन, पुलिस अभी तक बंसीराम को पकड़ने में असफल रही है। हर रोज इस मामले में परिजन पुलिस से लड़की के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को चेताते हुए कहा कि यदि 2 फरवरी तक लड़की को बरामद कर उनके हवाले नहीं किया तो 3 फरवरी को एनएच पर चक्का जाम किया जाएगा। ग्रामीण पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed