{"_id":"59ad9ab34f1c1be9278b51c6","slug":"11504549555-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, एक घायल
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका-मेहत मार्ग पर सोमवार दोपहर को एक ट्रैक्टर के खड्ड में गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे में घायल हुए व्यक्ति को सिविल अस्पताल ददाहू में भर्ती किया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को एक ट्रैक्टर मेहत से रेत भरकर ददाहू की ओर आ रहा था कि काली ढांक के समीप चालक ने ट्रैक्टर से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर पलट कर खड्ड में जा गिरा। हादसे में चालक भाटना कयाल निवासी 27 वर्षीय प्रेमपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, धारटारन निवासी कुंदन सिंह ने समय रहते छलांग लगा दी थी, जिससे उसे भी चोटें आईं।
विज्ञापन
रेणुका थाने के एएसआई रघुवीर सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, प्रशासन की ओर से कार्यवाहक तहसीलदार ददाहू जसमेर सिंह व कानूनगो केआर भारद्वाज ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को 20 हजार की फौरी राहत प्रदान की। बताया जा रहा है कि रेणुका-मेहत मार्ग पर भारी दलदल व फिसलन की वजह से यह हादसा हुआ है। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर इस मार्ग पर मरम्मत का कार्य भी चला हुआ है।
--ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, एक घायल
रेणुका-मेहत मार्ग पर पेश आया हादसा
शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा : एएसआई