फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मृत मिला घर से निकला मजदूर

मृत मिला घर से निकला मजदूर

Wed, 16 Aug 2017 10:55 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
मृत मिला घर से निकला मजदूर

विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में कालाअंब-त्रिलोकपुर संपर्क मार्ग पर एक इस्पात उद्योग के साथ सड़क के किनारे पर बनी ड्रेन में एक मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान गुड्डू उर्फ पंजाबी, निवासी सीतामढ़ी (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह कालाअंब की एक रिहायशी कालोनी में परिवार सहित रहता था। वह अंबिका इंडस्ट्री में मजदूरी करता था। मंगलवार की रात करीब 11 बजे वह घर से निकला था लेकिन सुबह तक वापस नहीं लौटा। सुबह परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। त्रिलोकपुर मार्ग पर सड़क के किनारे नाली में उसका शव बरामद हुआ।

कालाअंब थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है जिसका नाहन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

--मृत मिला घर से निकला मजदूर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed