फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान

युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान

Wed, 13 Mar 2019 07:58 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Wed, 13 Mar 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान
ददाहू (सिरमौर)। श्री रेणुका थाना के अंतर्गत भाटगढ़ पंचायत के गजला गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। रेणुका पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भाटगढ़ पंचायत के गलजा गांव निवासी 23 वर्षीय कपिल ने सुबह अपने घर में फंदा लगा लिया। युवक ने कमरा बंद करके रस्सी का फंदा लगा लिया। इस दौरान युवक की दादी घर में अकेली थी। उसने युवक को फंदे से लटका देखकर शोर मचाया तो पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा। युवक को आनन फानन में सिविल अस्पताल ददाहू ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रेणुका थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। न ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed