फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाबालिग से पांच दिन तक दुराचार, छह हिरासत में

नाबालिग से पांच दिन तक दुराचार, छह हिरासत में

Thu, 23 Aug 2018 09:56 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग से पांच दिन तक दुराचार, छह हिरासत में
नाबालिग से पांच दिन तक दुराचार, छह हिरासत में
विज्ञापन

16 अगस्त से कई स्थानों पर दिया वारदात को अंजाम
महिला थाना में दर्ज हुआ मामला, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। चौदह साल की एक नाबालिग से दुराचार की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपियों ने पिछले पांच दिन में नाबालिग से कई बार दुराचार किया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने इस वारदात में संलिप्त छह आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनमें से एक आरोपी नाबालिग है। महिला पुलिस थाना में दर्ज मामले की गहनता से तफ्तीश शुरू हो गई है।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता के साथ आरोपी 16 अगस्त से अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुराचार करते रहे। कभी आरोपी पीड़िता को होटलों में ले गए तो कभी किसी जानकार के घर। यही नहीं, गाड़ी में भी आरोपियों ने नाबालिग को हवस का शिकार बनाया। ददाहू, पनार, नाहन और कालाअंब आदि में पीड़िता को ले जाकर आरोपियों ने कई बार दुराचार किया। किसी तरह नाबालिग आरोपियों के चंगुल से छूटी और परिजनों के साथ महिला पुलिस थाना पहुंची। बताया जा रहा है कि 14 वर्षीय लड़की 16 अगस्त को संगड़ाह मेले के लिए घर से निकली थी। संगड़ाह पहुंचने पर लड़की की मुलाकात एक युवक से हुई। वह उसे ददाहू के एक होटल में ले गया। यहां से दो आरोपी रातोंरात उसे पनार ले गए। यहां उसके साथ दुराचार किया। अगले दिन नाबालिग को ददाहू छोड़ा गया। यहां से पीड़िता नाहन पहुंची। नाहन में तीसरे आरोपी ने एक होटल में दुराचार को अंजाम दिया। इसके बाद फिर से नाबालिग को ददाहू ले जाया गया। ददाहू क्षेत्र के आसपास चौथे आरोपी ने पीड़िता को हवस का शिकार बनाया। इसी तरह यह मामला 21 अगस्त तक चलता रहा। ददाहू के बाद नाहन और कालाअंब आदि स्थानों पर आरोपियों ने दुराचार किया। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस गंभीरता से कर रही जांच
महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज हुआ है। सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बबीता राणा, डीएसपी हेडक्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed